प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, जगद्गुरु बोले- बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा देना जरूरी

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत नगर में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के बड़ौत नगर में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के मेधावी बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

मेहनत ही सफलता का एकमात्र साधन: विशेषज्ञ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगद्गुरु इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर स्वामी श्री कृष्ण स्वरूप जी महाराज ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा जन्मजात कूट-कूट कर भरी होती है। जरूरत बस इस बात की है कि उस प्रतिभा को सही दिशा में प्रेरित किया जाए, ताकि बच्चे गलत रास्ते पर न जाकर जीवन में उन्नति करें और उच्च पदों पर पहुंचें।

शाकंभरी से पधारे दद्दा आश्रम के प्रभारी श्रीराम भावानंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हम सबको अच्छी शिक्षा लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। वहीं, करियर काउंसलर और वैज्ञानिक रामकरण शर्मा ने छात्रों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन मेहनत ही एकमात्र साधन है। इसके लिए पैसे या पहले से पढ़े-लिखे परिवार का होना आवश्यक नहीं है, सिर्फ आपका कड़ा परिश्रम मायने रखता है।

देश और समाज हित के लिए प्रयास

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश दत्त भारद्वाज ने समाज को आश्वस्त किया कि उनका संगठन सदैव समाज की उन्नति और युवाओं के कल्याण के लिए कार्य करता रहेगा। जिला अध्यक्ष आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने कहा कि इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोटिवेट करना था, ताकि वे आगे चलकर देश और समाज हित के लिए कार्य कर सकें। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य उमेश कौशिक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कई दिग्गज रहे मौजूद

इस गौरवमयी अवसर पर जिला कार्यकारिणी के आचार्य संजय कौशिक, राजीव भारद्वाज, अंकुर शर्मा, प्रदीप शर्मा, चंद्र मोहन शास्त्री, अश्वनी शर्मा, दीपक शर्मा, प्रमोद शर्मा, मनीष शर्मा, प्रवीन शर्मा और अनुज शर्मा मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा नेता नीरज कौशिक, सपा नेता राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय विप्र विद्वत् परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजकुमार शास्त्री ज्योतिषाचार्य, एडवोकेट राधेश्याम शर्मा और अरविंद शर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.