बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद मै महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद मै महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर रविवार को महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाराजा अग्रसेन चौक, सब्जी मंडी चौराहा पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को बादाम युक्त शीतल ठंडाई प्रसाद स्वरूप वितरित की गई। ठंडाई ग्रहण कर लोगों ने राहत की सांस ली और समिति के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी एवं अजय कौशिक द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने स्वयं प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के बीते सभी रविवारों को अनवरत रूप से यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सभासद मनमोहन अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सुधीर गोयल, शानू बंसल, गोपाल स्वरूप, अजय गर्ग एवं समस्त अग्रवाल समाज का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान सभासद ओम प्रकाश लोधी और सभासद संजय सैनी भी उपस्थित रहे।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026















