बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सालवानपुर गांव के जंगलों में छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मिट्टी खोदने वाली ट्रैक्टर मशीन को रंगे हाथों पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
नेताओं के फोन भी रहे बेअसर
सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं ने पुलिस पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश की। कार्रवाई को रुकवाने के लिए कई सफेदपोश नेताओं के फोन भी घनघनाते रहे, लेकिन थाना प्रभारी के आगे किसी की एक न चली। पुलिस ने बिना किसी दबाव के निष्पक्ष रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
बिना परमिशन नहीं होगा खनन: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी निरीक्षक ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति परमिशन के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का खनन नहीं होने दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, सीज किए गए सभी वाहनों और मशीनरी की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन अधिकारी (माइनिंग ऑफिसर) को भेजी जा रही है। पुलिस की इस मुस्तैदी की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की है।
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जhttps://t.co/1Y49HgPVzM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 7, 2026















