अहमदगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: अपहरण की गई नाबालिग किशोरी 3 घंटे में सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले का महज 3 घंटे के भीतर भंडाफोड़ कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले का महज 3 घंटे के भीतर भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमपाल पुत्र गिरराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने 6 जून को धारा 137(2) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

विवेचना में बदला आरोपी का नाम

मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई। शुरुआती शिकायत में पीड़ित परिवार ने अतरौली (अलीगढ़) निवासी कुबेर पुत्र सुंदर पर शक जताया था। हालांकि, जब पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की, तो असल हकीकत सामने आ गई। विवेचना में पता चला कि किशोरी को कुबेर नहीं, बल्कि कृष्णा उर्फ किशन पुत्र लाल सिंह ले गया था। आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गंगावास गांव का रहने वाला है और फिलहाल भजनपुरा (नई दिल्ली) में रह रहा था।

थाना प्रभारी निरीक्षक वी. डी. गंगवार ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना मिलने के 3 घंटे के भीतर ही जाल बिछाकर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी कृष्णा को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही कोर्ट के समक्ष तथ्य पेश किए जाएंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.