अपना दल एस जनपद बुलंदशहर की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न; ‘जन स्वाभिमान दिवस’ और ‘झंडा अभियान’ पर बनी रणनीति

बुलंदशहर

बुलंदशहर अपना दल सोनेलाल की मासिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत मॉल निकट काला आम, सिटी सेंटर स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अपना दल सोनेलाल की मासिक समीक्षा बैठक जिला पंचायत मॉल निकट काला आम, सिटी सेंटर स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि 2 जुलाई को लखनऊ में होने वाले पार्टी संस्थापक बोधिसत्व डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती समारोह ‘जन स्वाभिमान दिवस’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए बुलंदशहर से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मासिक समीक्षा बैठक संगठन की ऊर्जा है, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर गांव-घर तक पहुंचा जाएगा और 2 जुलाई एकजुटता का प्रमाण बनेगा। मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी के आदेश पर जिले के प्रत्येक पदाधिकारी-कार्यकर्ता के घर पार्टी झंडा और नेम प्लेट लगाने के ‘झंडा अभियान’ का शुभारंभ किया गया तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया गया। सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों ने जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ कमेटियों के गठन और सक्रियता की रिपोर्ट दी।

बैठक की अध्यक्षता राजकुमार भुर्जी, जिला अध्यक्ष ने की, संचालन खालिक अंसारी, जिला महासचिव ने किया और क्षेत्रीय महासचिव गौरव शर्मा का स्वागत किया गया। बैठक में राजकुमार भुर्जी, जिला अध्यक्ष; ठाकुर अमरपाल सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव; गौरव शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव; पुरुषोत्तम सैन; नीरज शर्मा; हाजी सबील अंसारी; पवन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष; खालिक अंसारी, जिला महासचिव; भगवत जाटव, जिला सचिव; धनपाल सिंह, जिला सचिव; भूप सिंह प्रधान, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति मंच; गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष बौद्धिक मंच; धर्मेन्द्र चौहान, जिला अध्यक्ष किसान मंच; हामिद अली सैफी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच; गंगाशरण चौहान, जिला अध्यक्ष शिक्षक मंच; एडवोकेट आरिफ अंसारी, जिला अध्यक्ष युवा मंच; डॉ. राजीव अग्रवाल, चिकित्सा मंच; प्रतीक भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष युवा मंच; डॉ. राम सिंह, विधानसभा अध्यक्ष खुर्जा; मोहम्मद असलम, विधानसभा अध्यक्ष सदर; दीपक गौतम, विधानसभा अध्यक्ष स्याना; नितिन भाटी, विधानसभा अध्यक्ष सिकंदराबाद; अंकुर पाल, जोन अध्यक्ष; कपिल गौतम, जोन अध्यक्ष; ठाकुर सुशील सिंह; लक्ष्मण भुर्जी (जडेजा); मुन्ना अहमद अल्वी; ताहिर अल्वी; श्योराज गौतम; नीतू रानी; प्रेमचन्द शर्मा; मोहम्मद साजिद; फहीम कुरैशी; डॉ. प्रशांत लोधी; नवनीत शर्मा; जितेंद्र लोधी; नितिन लोधी; मूलचन्द लोधी; नसीम चौहान; शाहरुख चौहान; मोहम्मद उस्मान सहित भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.