महराजगंज: तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसा महंत गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के परसा महंत गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8:30 बजे गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार नंबर: UP 53 EF 0335 ने परसा महंत के समीप सड़क पार कर रहे शिव कुमार 40 वर्ष को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव कुमार सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से घायल शिव कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC फरेंदा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.