महराजगंज
महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से शनिवार को लोगों को बड़ी राहत मिली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से शनिवार को लोगों को बड़ी राहत मिली। क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौटा दी।
पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। लोग दिनभर पसीने और गर्म हवाओं से परेशान थे। शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। धान की नर्सरी तैयार करने और खेतों की जुताई-बुवाई की तैयारी में जुटे किसानों को इस बारिश से काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और कृषि कार्यों में तेजी आएगी।
बारिश के दौरान बच्चों और युवाओं ने भी मौसम का आनंद लिया।लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो खेती-किसानी के साथ-साथ पेयजल संकट से भी राहत मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने बारिश का स्वागत करते हुए इसे गर्मी और उमस से राहत देने वाली सुखद शुरुआत बताया।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत डीएम ने किया वृक्षारोपण, जिले में 6.16 लाख पौधे लगाने का लक्ष्यhttps://t.co/UUcecIDiGx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2026













