गैड़ास बुजुर्ग
बलरामपुर जनपद के थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपराराम में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपराराम में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई के चलते इस हत्याकांड में नामजद व प्रकाश में आए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपराराम में हुई हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान विकास कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बेहद बारीकी से अवलोकन किया और मातहत अधिकारियों से वारदात के हर पहलू की विस्तृत जानकारी ली।
एसपी ने फोरेंसिक और स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया कि मामले से जुड़े हर छोटे-बड़े वैज्ञानिक व भौतिक साक्ष्यों का संकलन पूरी ईमानदारी से किया जाए, ताकि अदालत में आरोपियों के खिलाफ ठोस पैरवी की जा सके।
पीड़ित परिवार से मिले कप्तान, बोले अभियुक्तों को मिलेगी कठोरतम सजा
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने दुखी परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव विधिक सहायता उपलब्ध कराने का पक्का भरोसा दिलाया।
एसपी विकास कुमार ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा
इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की मुस्तैदी से घटना के सभी अभियुक्तों को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। मामले की निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना (Investigation) सुनिश्चित की जा रही है ताकि आरोपियों को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाई जा सके।
तनावमुक्त हुआ गांव, पुलिस बल मुस्तैद
पुलिस की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया है। वर्तमान में गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है, फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष गैण्डास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#UP पुलिस मे रिकॉर्ड तोड़ तबादले, 206 #डिप्टी #एसपी तबादले किए गए pic.twitter.com/SuGOUVENRR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2026













