बुलंदशहर: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसएसपी ने की हाई-लेवल बैठक, दिए निर्देश’लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई’

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और एक्शन मोड में आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर बुलंदशहर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की आवाजाही, ट्रैफिक प्रबंधन और नकल रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम कुमार हर्ष ने कहा कि भर्ती परीक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.