बुलंदशहर में पुलिस महकमे का बड़ा फेरबदल: तीन सीओ का गैर-जनपद तबादला,मेरठ और संभल से मिले दो नए जांबाज अधिकारी

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बुलंदशहर जनपद की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बुलंदशहर जनपद की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में बड़ा फेरबदल किया गया है। बुलंदशहर में तैनात तीन पुलिस क्षेत्राधिकारियों (सीओ) का गैर-जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। इसी क्रम में शासन स्तर से जिले को दो नए तेजतर्रार सीओ भी सौंपे गए हैं, जो जल्द ही जनपद पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इस प्रशासनिक तबादले से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

इन तीन क्षेत्राधिकारियों (CO) का हुआ तबादला

जिले में लंबे समय से और हाल ही में तैनात जिन अधिकारियों को अन्य जनपदों में भेजा गया है,

सीओ विकास चौहान (अनूपशहर): बुलंदशहर में पिछले पांच वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी विकास चौहान का तबादला अब हाथरस जनपद के लिए कर दिया गया है।

सीओ भास्कर मिश्रा (सिकंदराबाद): सिकंदराबाद सर्किल की कमान संभाल रहे क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा को अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में नई तैनाती दी गई है।

सीओ पूर्णिमा सिंह (शिकारपुर): शिकारपुर सर्किल में हाल ही में तैनात की गईं महिला क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह को यहाँ से हटाकर आगरा पीएसी (PAC) में स्थानांतरित किया गया है।

मेरठ और संभल से आ रहे दो नए अधिकारी संभालेंगे कमान

तबादला सूची के अनुसार, बुलंदशहर में रिक्त हुए पदों को भरने के लिए शासन ने दो अनुभवी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को जिले में भेजा है:

प्रमोद कुमार: मेरठ जनपद से स्थानांतरित होकर जल्द ही बुलंदशहर में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

दीपक कुमार: संभल जनपद से बुलंदशहर भेजे गए हैं, जो कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

नए अधिकारियों के आते ही पुराने होंगे रिलीव एसएसपी

इस प्रशासनिक फेरबदल की पुष्टि करते हुए बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी स्थानांतरण शासन स्तर और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रूटीन प्रक्रिया के तहत किए गए हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.