बृजमनगंज: उर्दू अनुवादक अब्दुल्लाह खान सेवामुक्त, विदाई समारोह में भावुक हुए पुलिसकर्मी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय थाने में तैनात उर्दू अनुवादक अब्दुल्लाह खान के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में एक भव्य एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय थाने में तैनात उर्दू अनुवादक अब्दुल्लाह खान के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में एक भव्य एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में थाने के समस्त स्टाफ और स्थानीय मीडियाकर्मियों ने हिस्सा लिया।

ईमानदारी और अच्छे व्यवहार के लिए याद किए जाएंगे अब्दुल्लाह खान
मूल रूप से जनपद सिद्धार्थनगर के बर्डपुर के रहने वाले अब्दुल्लाह खान ने अपनी सेवा के अंतिम दौर में लगभग एक वर्ष तक बृजमनगंज थाने में उर्दू अनुवादक के पद पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया।

विदाई समारोह के दौरान थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा:

“अब्दुल्लाह खान ने अपनी पूरी कार्यशैली को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाया। सभी पुलिसकर्मियों और क्षेत्र की जनता के प्रति उनका व्यवहार बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक रहा। उनकी कमी थाने में हमेशा खलेगी।”

पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
समारोह के अंत में थानाध्यक्ष सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने अब्दुल्लाह खान को फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के इस भावुक क्षण में सभी सहयोगियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ससम्मान विदा किया।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.