बुलन्दशहर: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों का अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया निरीक्षण, दिए पारदर्शी परीक्षा के निर्देश

बुलंदशहर

बुलन्दशहर में आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर में आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक प्रबन्धों का जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाए रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने स्पष्ट किया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

Voice Of News24