महराजगंज
जनपद महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है, जहां तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में लगातार दुर्घटना का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। बढ़ती दुर्घटना के दृष्टिगत, प्रशासन तो प्रयास कर रहा है कि सड़क हादसे में कमी लाई जाए, लेकिन एक के बाद एक दुर्घटनाओं ने पुलिस के प्रयासों पर पानी फेर दिया है। कुछ इसी प्रकार एक सड़क हादसा सिंदुरिया थाना क्षेत्र से सामने आया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, सिंदुरिया के पास शिकारपुर मार्ग पर साइकिल और बाइक सवार के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना निकल कर सामने आई है। समाचार लिखने तक सिर्फ साइकिल सवार की ही पहचान हो सकी है। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की पहचान बड़हरा मीर गांव निवासी शैलेन्द्र पुत्र श्रीचंद्र (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार, घटना के बाद बाइक सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं,जो डर वस भाग निकले।
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिंदुरिया पुलिस ने घायल साइकिल सवार को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026






















