महराजगंज: रामपुरवा चौराहे पर ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत; शिनाख्त में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरवा चौराहे पर आज शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरवा चौराहे पर आज शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ शिकारपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

ओवरस्पीडिंग बनी काल, कुचलकर भागा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक अज्ञात बुजुर्ग अपनी साइकिल से महराजगंज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह रामपुरवा चौराहे के पास पहुंचे, तभी शिकारपुर की दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पहिया उन्हें रौंदते हुए निकल गया। घटना के बाद आरोपी चालक ने रुकने के बजाय ट्रक की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए महराजगंज-शिकारपुर मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

 

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस बिना वक्त गंवाए तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले सड़क पर लगे जाम को खुलवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की विधिक औपचारिकताएं पूरी कीं और शव को मोर्चरी जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती मृतक की शिनाख्त करना है। दुर्घटना के समय बुजुर्ग के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामग्री नहीं मिली जिससे उनका नाम-पता मालूम हो सके। पुलिस आस-पास के गांवों और सोशल मीडिया ग्रुप्स के माध्यम से हुलिए के आधार पर पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

इस हादसे के बाद रामपुरवा चौराहे के स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस चौराहे पर वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि आए दिन यहाँ छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि रामपुरवा चौराहे पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।व्यस्त समय में चौराहे पर यातायात पुलिस या होमगार्ड्स की तैनाती की जाए ताकि बेकाबू रफ्तार पर लगाम लग सके।

पुलिस का कहना हे सड़क हादसे में एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश के लिए रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक की पहचान होते ही परिजनों को सूचित किया जाएगा और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.