महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगढ़ में शनिवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में 12 वर्षीय मासूम की जान चली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगढ़ में शनिवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में 12 वर्षीय मासूम की जान चली गई। मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया, जिसकी चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान शिकारगढ़ निवासी प्रदीप के 12 वर्षीय पुत्र आतिश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। साथ ही, मामले की गहन जांच और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कुछ संदिग्धों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। इस दुखद हादसे से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























