बलरामपुर सादुल्लानगर थाना परिसर में विशाल भंडारा, चौथे बड़े मंगल पर उमड़े श्रद्धालु

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को सादुल्लानगर थाना परिसर में एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को सादुल्लानगर थाना परिसर में एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम थाना प्रभारी सत्येंद्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूरी अगाध श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के चलते सुबह से ही थाना परिसर में भक्तों और राहगीरों की भारी आवाजाही बनी रही। पुलिसकर्मियों और स्थानीय युवाओं ने मिलकर बेहद मुस्तैदी से लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सत्येंद्र वर्मा ने भंडारे में आए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए बड़े मंगल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा समाज में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने में ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस भव्य आयोजन में क्षेत्रीय पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ इलाके के गणमान्य जनप्रतिनिधि, व्यापारी और भारी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.