बुलंदशहर में 27 मई को भाकियू (अराजनीतिक) की महाबैठक, आंदोलन और सदस्यता अभियान की बनेगी रणनीति

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने अपनी सांगठनिक मजबूती और किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने अपनी सांगठनिक मजबूती और किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कमर कस ली है। संगठन के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने जनपद के समस्त किसान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सूचित किया है कि आगामी बुधवार, 27 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे मलका पार्क काला आम चौराहा के निकट, बुलंदशहर में एक बेहद महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर रणनीति तैयार होगी

गांव-गांव सदस्यता अभियान: संगठन द्वारा आगामी दिनों में चलाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसके तहत अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।आगामी 9, 10 और 11 जून को हरिद्वार में होने वाले भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा होगी।

बीबी नगर में महापंचायत: जल्द ही कस्बा बीबी नगर में किसानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर एक विशाल किसान पंचायत आयोजित करने की तारीख तय की जाएगी।

भ्रष्ट अधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमों के खिलाफ हुंकार

भाकियू अराजनीतिक ने साफ किया है कि बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमों और क्षेत्र के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन को चेताने के लिए एक प्रेस वार्ता का आयोजन और ज्ञापन सौंपने की रूपरेखा भी इसी बैठक में तय होगी।

किसानों की प्रमुख और बुनियादी मांगों अघोषित बिजली कटौती, खाद व यूरिया की अनुपलब्धता तथा अन्य स्थानीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इन समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र जिलाधिकारी (DM) बुलंदशहर को और पुलिस से संबंधित समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपा जाएगा। जिला संरक्षक ने अपील की है कि जिन किसान भाइयों या कार्यकर्ताओं को कोई भी व्यक्तिगत या सामूहिक समस्या है, वे उसे लिखित रूप में बैठक में साथ लेकर आएं।

नारों से गूंजेगा मलका पार्क: संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान “भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक जिंदाबाद राजेश सिंह चौहान जिंदाबाद”, “मांगेराम त्यागी जिंदाबाद” सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व के गगनभेदी नारे लगाए जाएंगे और अंत में “जय जवान जय किसान” के उद्घोष के साथ बैठक संपन्न होगी।

 

Voice Of News 24