बिजनौर में अघोषित बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि, ग्रामीणों ने दी बिजली घर घेराव की चेतावनी

बिजनौर

उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के ग्राम कमरुद्दीन नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के ग्राम कमरुद्दीन नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में दिन-रात हो रही घंटों की कटौती से आम जनता में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

लालवाला उपकेंद्र की मनमानी, रात-रात भर गायब रहती है बिजली

ग्रामीणों का आरोप है कि लालवाला विद्युत उपकेंद्र द्वारा रोजाना 5 से 7 घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। बिजली विभाग ने बिना किसी सूचना के अजीबोगरीब रोस्टिंग शेड्यूल बना रखा है। रात को 9 बजे से 12 बजे तक पूरे तीन घंटे के लिए सप्लाई काट दी जाती है। इसके बाद सुबह सवेरे 4 बजे फिर से बत्ती गुल हो जाती है।

भीषण गर्मी में तड़पने को मजबूर बुजुर्ग और मासूम बच्चे

एक तरफ आसमान से बरसती आग और दूसरी तरफ बिजली की इस आंख-मिचौली ने इलाके में हाहाकार मचा रखा है। रात के समय बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को उठानी पड़ रही है। लोग उमस और गर्मी के कारण रात भर सो नहीं पा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। शिकायत के बावजूद बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

सुधार नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

विद्युत विभाग के इस अड़ियल रवैये से नाराज कमरुद्दीन नगर के ग्रामीण वासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अघोषित बिजली कटौती को तुरंत बंद कर सप्लाई में सुधार नहीं किया गया, तो वे जल्द ही बिजली घर का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.