बुलंदशहर: मथुरा कृष्ण जन्मभूमि के सुरक्षा अधिकारी डिप्टी एसपी हरीश भदौरिया का भव्य स्वागत,पुरानी यादें ताजा कर बोले,सर्वोत्तम रहा बुलंदशहर का कार्यकाल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में शासकीय कार्य के सिलसिले में बुलंदशहर जनपद पहुंचे वर्तमान में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के सुरक्षा अधिकारी एवं डिप्टी एसपी हरीश भदौरिया का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में शासकीय कार्य के सिलसिले में बुलंदशहर जनपद पहुंचे वर्तमान में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के सुरक्षा अधिकारी एवं डिप्टी एसपी हरीश भदौरिया का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ठाकुर राकेश भाटी के प्रीत विहार स्थित आवास पर आयोजित इस गरिमामयी स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने पुरानी यादें साझा कीं और डिप्टी एसपी हरीश भदौरिया के बुलंदशहर में रहे कार्यकाल की मुक्तकंठ से सराहना की।

बुलंदशहर के लोग बेहद मिलनसार और सहयोगी: हरीश भदौरिया

समारोह में उनके साथ आए उपनिरीक्षक ) हेमपाल सिंह का भी फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सम्मान से अभिभूत डिप्टी एसपी हरीश भदौरिया ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा, “मेरे सेवाकाल के दौरान अनूपशहर, डिबाई, कोतवाली सिटी और जहांगीराबाद क्षेत्र में बीता समय मेरे पूरे पुलिसिंग करियर का सर्वोत्तम और स्मरणीय कालखंड रहा है। बुलंदशहर के लोग बेहद सरल, मिलनसार, जागरूक और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने वाले हैं।

कुशल एवं जनप्रिय अधिकारी हैं हरीश भदौरिया: राघव

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मेरठ मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी और कोतवाली नगर (सिटी) के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने संयुक्त रूप से डिप्टी एसपी को कुशल, ईमानदार और जनप्रिय अधिकारी बताया।

वक्ताओं ने कहा कि बुलंदशहर में तैनाती के दौरान हरीश भदौरिया ने न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि आम जनता के बीच खाकी की विश्वसनीयता को भी एक नए मुकाम पर पहुंचाया। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना उनकी कार्यशैली की मुख्य विशेषता रही है।

समारोह में क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ जन रहे मौजूद

ठाकुर राकेश भाटी के आवास पर आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ क्षत्रिय समाज और सामाजिक संगठनों से जुड़े तमाम संभ्रांत लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेश, बबलू चौहान, हर्ष चौहान सहित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और युवा साथी मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में डिप्टी एसपी हरीश भदौरिया के उज्जवल भविष्य और आगामी सफल कार्यकाल की कामना की।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.