10 ज्योतिर्लिंगों की 14000 किमी की साइकिल यात्रा कर लौटे रोहित का भव्य स्वागत, सोनू सूद से भी की मुलाकात

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कस्बे के निवासी रोहित शिकारपुरिया ने 14 हजार किलोमीटर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक साइकिल यात्रा पूरी कर अपने गृह नगर वापसी की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर कस्बे के निवासी रोहित शिकारपुरिया ने 14 हजार किलोमीटर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक साइकिल यात्रा पूरी कर अपने गृह नगर वापसी की है। 10 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे रोहित की इस शानदार उपलब्धि पर नगरवासियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें पलकों पर बिठा लिया और फूल-मालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

रोहित शिकारपुरिया की इस कठिन और प्रेरणादायक यात्रा को लेकर क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नगर पहुंचने पर लोगों ने सनातन धर्म के जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कहा कि रोहित ने अपनी अटूट आस्था, साहस और दृढ़ संकल्प के बल पर पूरे बुलंदशहर जनपद का नाम देश भर में रोशन किया है। लंबे समय बाद बेटे के सकुशल घर लौटने पर रोहित की मां भी बेहद भावुक नजर आईं।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य और सोनू सूद से मुलाकात

रोहित शिकारपुरिया ने अपनी यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने यह ऐतिहासिक यात्रा सनातन धर्म की अलख जगाने, गौ माता की रक्षा का संदेश देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए की है। यात्रा के दौरान मुंबई पहुंचने पर रोहित की मुलाकात बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवक सोनू सूद से भी हुई, जिन्होंने रोहित के इस साहसी कदम की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। इस स्वागत समारोह के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और सभी ने रोहित को उनकी सफल यात्रा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.