सहारनपुर पुलिस का गोकशी पर बड़ा प्रहार: 04 शातिर गौकश गिरफ्तार, 50 किलो मांस व क्रेटा कार बरामद

सहारनपुर

गागलहेड़ी सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गागलहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गागलहेड़ी सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गागलहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) अतुल कुमार की टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान 04 शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 50 किलो गौवंशीय पशु अवशेष और घटना में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की क्रेटा कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

वसीम पुत्र शाहिद (निवासी: मोहल्ला कुरेशियान, कस्बा व थाना गंगोह, सहारनपुर)

सावेज पुत्र हामिद (निवासी: मोहल्ला कुरेशियान, कस्बा व थाना गंगोह, सहारनपुर)

फूल मियां पुत्र खुर्शीद (निवासी: मोहल्ला बैरून कोटला, थाना देवबंद, सहारनपुर)

असलम पुत्र अल्ताफ (निवासी: मोहल्ला भूरी बांस, कस्बा कैलाशपुर, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर)

पशु पीठ मैदान से हुई गिरफ्तारी

थाना गागलहेड़ी पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने चारों अभियुक्तों को कस्बा गागलहेड़ी के ‘पशु पीठ मैदान’ से घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक सफेद रंग की क्रेटा कार रजिस्ट्रेशन नंबर- UP11BQ-8486 बरामद हुई, जिसमें 50 किलोग्राम गौवंशीय पशु अवशेष लदे हुए थे।

मुकदमा दर्ज, भेजे गए जेल

इस बड़ी बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना गागलहेड़ी में चारों अभियुक्तों के खिलाफ मु०अ०सं० 151/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3, 5क और 8 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.