मखैना कोठी के प्राचीन मंदिर पर कल भव्य प्रसाद वितरण, तैयारियां पूरी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ‘मखैना कोठी’ स्थित प्राचीन माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर पर कल 17 मई रविवार को श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के ‘मखैना कोठी’ स्थित प्राचीन माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर पर कल 17 मई रविवार को श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह मंदिर प्राचीन काल से ही क्षेत्रीय जनता की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तजन माथा टेकने पहुंचते हैं। विशेष रूप से निकटवर्ती अनूपशहर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले के अवसर पर यहां दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर परिसर और उसके आसपास लगे छायादार वृक्षों के कारण राहगीर और श्रद्धालु अक्सर यहां रुककर विश्राम करते हैं।

दोपहर 2 बजे से बंटेगा प्रसाद

आयोजकों के अनुसार, मंदिर परिसर में कल दोपहर 2:00 बजे से विशेष प्रसाद वितरण कार्य प्रारंभ होगा, जो देर शाम तक लगातार चलता रहेगा। दूर-दराज से आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भरपेट प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है।

महंत व ग्रामीणों ने की व्यवस्था

प्रसाद वितरण का यह पुनीत कार्य पप्पू भगत जी और उनके सहयोगियों द्वारा कराया जा रहा है। मंदिर के मुख्य महंत श्री हीरालाल बाबा जी ने बताया कि आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अत्यंत श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा तथा उनके ठहरने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में होने वाले ऐसे धार्मिक आयोजन क्षेत्र में भक्ति, शांति और आपसी भाईचारे के वातावरण को और मजबूत करते हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.