बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के एक गांव में संपर्क मार्ग पर ईंटों द्वारा खड़ंजा निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना के एक गांव में संपर्क मार्ग पर ईंटों द्वारा खड़ंजा निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह मार्ग हाईवे से गांव तक रजवाही के किनारे बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, पंचायत सदस्य कोटे से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य के तहत सड़क की कुल लंबाई लगभग 300 मीटर और चौड़ाई करीब 3.45 मीटर रखी गई है। सड़क चौड़ी होने से राहगीरों और वाहनों को आवागमन में सुगमता होगी। ठेकेदार महेंद्र सिंह (नेता जी) ने बताया कि निर्माण कार्य गतिशील अवस्था में है और इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। यह मार्ग भविष्य में गांव के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग साबित होगा।
झाड़ियों और बालू से मिलेगी मुक्ति
पूर्व में यह रास्ता पूरी तरह कच्चा था और अत्यधिक बालू होने के कारण यहां से गुजरना बेहद मुश्किल था। रास्ते के दोनों ओर घनी झाड़ियां होने की वजह से लोग इस मार्ग का उपयोग करने से कतराते थे, विशेषकर बरसात के समय स्थिति और भी नारकीय हो जाती थी।
जनहित के कार्य प्राथमिकता पर: प्रधान
ग्राम प्रधान श्री मोनू कुमार ने बताया कि गांव में रुके हुए सभी विकास कार्यों को समय रहते पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने संकल्प दोहराया कि जनहित के कार्यों में कोई विलंब नहीं होगा और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाने वाले प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। इस निर्माण कार्य के शुरू होने से लंबे समय से मांग कर रहे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
बड़ी खबर: बुलंदशहर के अनूपशहर में पुलिस को ठेंगा दिखा रहे खनन माफिया, गंगा पुल चौकी के सामने से दिन-रात हो रही अवैध रेत की सप्लाई! प्रतिबंध के बाद भी गंगा जी से धड़ल्ले से निकाला जा रहा है रेत, बुगियों के जरिए घर-घर हो रही डिलीवरी।@Uppolice pic.twitter.com/QUzDUdaM3Q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 16, 2026






















