देवरिया नगरा में बाबा शिव दत्त बहुद्देशीय हाल का लोकार्पण; महिलाओं और बुजुर्गों के लिए नई पहल

बलिया

बलिया भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के पूर्व एपीएस सुभाष चंद्र के संकल्प से देवरिया नगरा में ‘बाबा शिव दत्त बहुद्देशीय हाल’ का भव्य लोकार्पण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के पूर्व एपीएस सुभाष चंद्र के संकल्प से देवरिया नगरा में ‘बाबा शिव दत्त बहुद्देशीय हाल’ का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 15 नवविवाहित महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन बांटी गई। साथ ही निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और बुजुर्गों के लिए योग प्रशिक्षण केंद्र का भी शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व एसडीएम रसड़ा रवि कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद विश्राम के बजाय सेवा का मार्ग चुनकर सुभाष चंद्र ने मिसाल पेश की है। महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देना प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूत करेगा। इसके साथ ही भागदौड़ भरी जिंदगी में बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग केंद्र की भूमिका सराहनीय होगी।

बिहार के राज्य निदेशक कपिल देव ने सुभाष चंद्र के सेवाकाल के कार्यों की सराहना की। ‘माय भारत’ बलिया के जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने इसे महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम बताया। वहीं जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बुजुर्गों से गृह वाटिका तैयार करने की अपील की।

इससे पहले अतिथियों का स्वागत आयोजक सुभाष चंद्र ने किया। समारोह को डॉ. राम गोविंद, पंकज सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। भवन निर्माण में सहयोग करने वालों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन अंगद सिंह यादव ने और आभार पूर्व प्रधान राम सरीखा ने व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.