बलिया
बलिया जनपद के लंबे समय से प्रस्तावित नई जिला जेल के निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां बेहद तेज हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के लंबे समय से प्रस्तावित नई जिला जेल के निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां बेहद तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में राजस्व टीम ने चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण और सीमांकन कार्य पूरा कर लिया है, जिसके बाद अब जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
तीन गांवों में चिन्हित हुई भूमि, कल से लगेंगे सीमास्तंभ
मुख्य राजस्व अधिकारी CRO त्रिभुवन ने बताया कि उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर और पूरी राजस्व टीम के साथ प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला जेल के लिए राजस्व ग्राम नारायणपाली, घोसवाटी और खड़ीचा में भूमि का चयन किया गया है। टीम ने जमीन के सभी कोनों का भौतिक सत्यापन कर लिया है और कल से मौके पर झंडी लगाकर पक्के सीमास्तंभ (बाउंड्री पिलर) स्थापित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
38 करोड़ का बजट, जेल अधीक्षक खरीदेंगे जमीन
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, जिला जेल परियोजना के लिए कुल 25.286 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें 1.303 हेक्टेयर सरकारी भूमि भी शामिल है। इस पूरी जमीन को खरीदने में लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। भूमि क्रय (रजिस्ट्री) की मुख्य जिम्मेदारी जेल अधीक्षक को सौंपी गई है। राहत की बात यह है कि जेल निर्माण के लिए शासन स्तर से अब तक 24 करोड़ रुपये की धनराशि प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है, जिससे काम में तेजी आएगी।
प्रभावित परिवारों को मिलेगा आवासीय पट्टा
प्रशासन ने विकास कार्य के साथ-साथ मानवीय पहलू का भी ध्यान रखा है। जिला जेल परियोजना के कारण प्रभावित होने वाले चार परिवारों को विस्थापित होने से बचाने के लिए उन्हें आवासीय पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य राजस्व अधिकारी ने एसडीएम सदर को इस संबंध में दो दिनों के भीतर आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
बड़ी खबर: बुलंदशहर के अनूपशहर में पुलिस को ठेंगा दिखा रहे खनन माफिया, गंगा पुल चौकी के सामने से दिन-रात हो रही अवैध रेत की सप्लाई! प्रतिबंध के बाद भी गंगा जी से धड़ल्ले से निकाला जा रहा है रेत, बुगियों के जरिए घर-घर हो रही डिलीवरी।@Uppolice pic.twitter.com/QUzDUdaM3Q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 16, 2026























