बलिया
बलिया जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बकरी पालन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 10 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बकरी पालन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 10 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें सरकार द्वारा 90 प्रतिशत यानी 54 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा, जबकि 10 प्रतिशत (6 हजार रुपये) लाभार्थी को स्वयं वहन करना होगा।
प्रत्येक इकाई की कुल लागत 60 हजार रुपये तय है, जिसमें 5 मादा और 1 नर बकरा क्रय कराया जाएगा। अनुदान राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी। चयनित आवेदकों को 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर न्यूनतम 3 वर्ष तक इकाई संचालित करने का शपथ पत्र देना होगा।
पात्रता और दस्तावेज
योजना के लिए बलिया के स्थायी निवासी आयु 18 वर्ष से अधिक ही पात्र होंगे। भूमिहीन, विधवा, निराश्रित महिलाओं और बेरोजगारों को प्राथमिकता मिलेगी। आवेदन के साथ आधार कार्ड, निवास व जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति और शपथ पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। भरे हुए आवेदन पत्र 26 मई 2026 तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय या विकास खंड स्तरीय पशु चिकित्सालय में जमा किए जा सकते हैं।
बड़ी खबर: बुलंदशहर के अनूपशहर में पुलिस को ठेंगा दिखा रहे खनन माफिया, गंगा पुल चौकी के सामने से दिन-रात हो रही अवैध रेत की सप्लाई! प्रतिबंध के बाद भी गंगा जी से धड़ल्ले से निकाला जा रहा है रेत, बुगियों के जरिए घर-घर हो रही डिलीवरी।@Uppolice pic.twitter.com/QUzDUdaM3Q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 16, 2026






















