डीएलएसए सचिव ने गड़वार वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण, वृद्धजनों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार और जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीएलएसए, बलिया के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने गड़वार स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार और जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीएलएसए, बलिया के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने गड़वार स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनके खान-पान, रहन-सहन और मिल रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। सचिव ने बुजुर्गों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आश्रम के अधीक्षक को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव तिवारी ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि जिला चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर जल्द ही वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी वृद्धजन को कानूनी सहायता की जरूरत हो, तो वे सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

निरीक्षण के बाद वृद्धाश्रम परिसर में ही एक ‘विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता खुद सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की। शिविर में बुजुर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007’ के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर आश्रम के अधीक्षक अजित कुमार, लेखाकार भूपेन्द्र सिंह, स्टोर कीपर तेजबहादुर, केयर टेकर मुकेश सिंह, दयाशंकर वर्मा सहित सभी कर्मचारी और वृद्धजन मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.