निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में सर्पदंश से महिला की हालत नाज़ुक,खेत में जाते समय सर्प ने काटा। स्थानीय सीएचसी में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत मटरा धमउर में एक महिला को सर्प ने काट लिया, जिससे हालत गंभीर हो गई। खेत में जाते समय अचानक सर्प ने 55 वर्षीय महिला के ऊपर हमला कर दिया, जिससे हालत नाज़ुक हो गई। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए इलाज के लिए पीड़ित को स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, मटरा धमउर निवासिनी गेंदमती (उम्र 55 वर्ष) पत्नी रमेश खेत में किसी काम के लिए जा रही थी। अचानक सर्प ने उन्हें काट लिया, जिससे गेंदमती की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पीड़ित को स्थानीय लोगों की सहायता से निचलौल सीएचसी ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर होती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Voice Of News 24






















