खानपुर में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे 8 मुकदमों के शातिर अपराधी के पैर में लगी गोली, तमंचे संग गिरफ्तार

खानपुर

बुलंदशहर जनपद के थाना खानपुर पुलिस को शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना खानपुर पुलिस को शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। माधौगढ़ गांव में हुई फायरिंग के मामले में हिरासत में लिए गए एक शातिर अपराधी ने असलाह बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर ही गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रास्ता विवाद में हुई फायरिंग से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार, बीते 14 मई को ग्राम माधौगढ़ में रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें जमकर हवाई फायरिंग हुई थी। इस घटना के संबंध में थाना खानपुर पर मु0अ0सं0 106/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए मुख्य आरोपी शौकेन्द्र पुत्र राजाराम (निवासी ग्राम माधौगढ़) समेत दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया था।

असलाह बरामदगी के दौरान पुलिस पर दागी गोली

पूछताछ के दौरान अभियुक्त शौकेन्द्र ने कुबूल किया कि उसने वारदात में इस्तेमाल अवैध असलाह गुरावली गांव के पास सड़क किनारे छिपाकर रखा है। 15/16 मई की रात थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी शौकेन्द्र को साथ लेकर निशानदेही पर असलाह बरामद करने पहुँची थी।

इसी बीच, छुपाकर रखे गए तमंचे को निकालते ही शातिर शौकेन्द्र ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से उन पर फायर झोंक दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली शौकेन्द्र के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

मौके से कारतूस व तमंचा बरामद, दर्ज हैं 8 मुकदमे

पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार शौकेन्द्र एक हिस्ट्रीशीटर व शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ बुलंदशहर के जहांगीराबाद, सिकन्द्राबाद और खानपुर थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, पोक्सो एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी संगीन धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम

इस साहसिक कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक दल सिंह, उपनिरीक्षक (SI) रविन्द्र कुमार, धीरेंद्र यादव, रोहित कुमार, विजय प्रताप, राशू त्यागी तथा कांस्टेबल मनीष, गोपाल और अनूप मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ पुलिस पर हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.