हापुड़
हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर तहसील अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम देहरा में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक चलती कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह बेकाबू होकर पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर तहसील अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम देहरा में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक चलती कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।
अंबेडकर भवन के सामने हुआ हादसा
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार चारों युवक देहरा कुटी से वेठ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव देहरा में अंबेडकर भवन के पास पहुँची, तभी अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और गाड़ी में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
डॉक्टरों ने दो को घोषित किया मृत
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव तत्काल पुलिस बल की टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने बिना समय गंवाए एम्बुलेंस बुलाकर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने विशांत त्यागी और मिथुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ललित और रवि की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
सहारनपुर: नारी शक्ति और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का हल्लाबोल, हकीकत नगर में दिया धरनाhttps://t.co/agWNkj1X4l
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 14, 2026






















