हापुड़: NH-9 पर चलती बाइक बनी आग का गोला, जिंदा जलने से युवक की दर्दनाक मौत

हापुड़

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर गुरुवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर गुरुवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ बागड़पुर फ्लाईओवर पर दौड़ती हुई एक मोटरसाइकिल अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते पूरी बाइक धू-धू कर जल उठी। इस हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

हाईवे पर मचा हड़कंप, मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाईओवर पर चलती बाइक में अचानक आग भड़की और उसने विकराल रूप ले लिया। अचानक हुए इस हादसे से हाईवे पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तत्काल पुलिस बल की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अत्यधिक गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत वाहन से अस्पताल के लिए रवाना किया। हालांकि, युवक इतनी बुरी तरह झुलस चुका था कि अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

कारणों की जांच और शिनाख्त में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस बल ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मृतक युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बाइक में अचानक इतनी भीषण आग किन तकनीकी कारणों या शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.