नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में ‘स्व-गणना’ जागरूकता कार्यक्रम संपन्न; 21 मई तक कर सकेंगे सेल्फ एन्यूमरेशन

बलिया

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर में जनगणना कार्य के प्रथम चरण के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर में जनगणना कार्य के प्रथम चरण के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों (आचार्यों) को जनगणना की प्रक्रिया और ‘स्व-गणना’ के महत्व के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।

डिजिटल माध्यम से स्वयं करें जनगणना

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोई भी नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपनी आवश्यक सूचनाएं भर सकता है। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अनिल कुमार ने जानकारी दी कि स्व-गणना करने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की गई है।

मकान सूचीकरण और प्रक्रिया पर चर्चा

प्रभारी जनगणना कार्य मंदेश चौरसिया और एडीआईओएस आर. ए. यादव ने उपस्थित आचार्यों को मकान सूचीकरण और आवास जनगणना की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में शामिल आचार्यों ने न केवल इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया, बल्कि अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया भी पूर्ण की।

अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों—मंदेश चौरसिया, आर. ए. यादव, लेखाकार सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय और प्रवीण सिंह का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने जोर दिया कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता ही इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.