पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में समर कैंप: छात्राओं ने सीखे जीवन के व्यावहारिक गुण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन छात्राओं को किताबी ज्ञान से इतर व्यावहारिक जीवन की बारीकियों से रूबरू कराया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पला कसेर में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन छात्राओं को किताबी ज्ञान से इतर व्यावहारिक जीवन की बारीकियों से रूबरू कराया गया। इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को संवाद कला, शिष्टाचार और दैनिक जीवन में आने वाली परिस्थितियों का सामना करने के गुर सिखाए गए।

रोल प्ले के जरिए सीखीं जीवन की बारीकियां

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बाजार में खरीदारी करने का सही तरीका और रेस्टोरेंट में ऑर्डर देने के शिष्टाचार के बारे में बताया गया। इसके अलावा, यात्रा के दौरान बस स्टॉप पर मार्ग पूछने, सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने और ऑटो-रिक्शा चालकों के साथ शालीनता से संवाद करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इन सभी परिस्थितियों को ‘रोल प्ले’ (अभिनय) के माध्यम से जीवंत किया गया, ताकि छात्राएं आत्मविश्वास के साथ इनका प्रयोग कर सकें।

शिष्टाचार से बढ़ेगा आत्मविश्वास: प्रधानाचार्य

प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत अनिवार्य है। इससे न केवल उनके ज्ञान में वृद्धि होगी, बल्कि वे समाज में दूसरों के साथ शिष्टतापूर्ण व्यवहार करना भी सीखेंगी।

इनका रहा विशेष सहयोग

समर कैंप को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ सदस्य लक्ष्मीकांत, दिनेश चंद, प्रमोद कुमार सिंह, वीर प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, इकरा, तस्वीर, काजल राघव और हरेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वहीं, रोल प्ले और अन्य गतिविधियों में रुद्राक्ष, अलीमा, शिवानी, हिंसा, फरहत, ज्योति, इंफ्रा, कल्पना, रहनुमा, रुचि और अदीबा सहित अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सराहनीय प्रदर्शन किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.