बुलंदशहर: भाकियू अराजनैतिक का 5वां राष्ट्रीय अधिवेशन कल स्याना में; उमड़ेगा किसानों का सैलाब

स्याना

बुलंदशहर जनपद में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का 5वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुक्रवार 15 मई को जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना में आयोजित होने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का 5वां राष्ट्रीय अधिवेशन शुक्रवार 15 मई को जनपद बुलंदशहर के कस्बा स्याना में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिवेशन सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रदेश भर से हजारों किसानों के जुटने की संभावना है।

दिग्गज किसान नेता करेंगे शिरकत

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में ‘किसान मसीहा’ के रूप में विख्यात ठाकुर राजेश चौहान शामिल होंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा मौजूद रहेंगे। इन बड़े नेताओं के आगमन को लेकर स्थानीय किसान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इन मुद्दों पर होगी हुंकार

अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करना और आगामी रणनीति तैयार करना है।

फसल का उचित दाम फसलों के लाभकारी मूल्य और एमएसपी से जुड़े विषय। कृषि कार्यों के लिए बिजली की निर्बाध आपूर्ति और सिंचाई के संसाधनों पर चर्चा।संगठन को मजबूत करना और किसानों की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाना।

प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था

हजारों की भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए स्वयंसेवकों की टोलियां तैनात की गई हैं। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे भारी संख्या में स्याना पहुँचकर किसान एकता का परिचय दें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.