बुलंदशहर: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार; पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई

नरौरा

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नरौरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नरौरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

गांधी घाट के पास से हुई गिरफ्तारी

थाना नरौरा पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नरौरा गंगा बैराज स्थित गांधी घाट के पास से धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सुभाष (19 वर्ष) पुत्र लटूरी, निवासी ग्राम मलिकपुर, थाना सोंरो, जिला कासगंज के रूप में हुई है।

7 मई को दर्ज हुआ था मुकदमा

पूरा मामला 7 मई 2026 का है, जब नई बस्ती सत्यपुरी (नरौरा) निवासी अरविंद कुमार ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को इर्रिगेशन इंटर कॉलेज से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 102/2026 पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में संगीन धाराएं बढ़ाते हुए अभियुक्त के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

बीएनएस (BNS): धारा 137(2) और 65(1)।पॉक्सो एक्ट: धारा 3/4(2),एससी/एसटी एक्ट: धारा 3(2)(5)।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद राजपूत ने किया। टीम में उपनिरीक्षक सोनू शर्मा, कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल अभिषेक पंवार शामिल रहे। पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24