ठूठीबारी की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान: सीबीएसई इंटर में 91.4% अंक हासिल कर विद्यालय में पाया पांचवां स्थान

ठूठीबारी

प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है ठूठीबारी की एक मेधावी बेटी ने।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है ठूठीबारी की वैष्णवी रौनियार पुत्री दुर्गा प्रसाद गुप्त की बेटी ने गोरखपुर के सूर्यकुण्ड स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्रा ने सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे ठूठीबारी क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। छात्रा ने विद्यालय की मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता का लोहा मनवाया है।

शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत का परिणाम

छात्रा की इस शानदार सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव और कक्षाध्यापिका श्रीमती क्षमा द्विवेदी सहित समस्त शिक्षिकाओं को दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन की बदौलत ही बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

छात्रावास प्रबंधन की भी हुई सराहना

छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली इस मेधावी बेटी की सफलता में छात्रावास की अधीक्षिकाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। अभिभावकों ने छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती मोनिका अग्रहरी, श्रीमती शशिरेखा शुक्ला और श्रीमती पूनम जी की सराहना करते हुए कहा कि छात्रावास में छात्राओं को माँ जैसी ममता और प्रेरणादायक माहौल मिलता है, जिससे वे पूरे एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर पाती हैं।

बधाइयों का लगा तांता

छात्रा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, शुभचिंतकों और ठूठीबारी क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से लोग छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस सफलता ने क्षेत्र की अन्य बालिकाओं को भी उच्च शिक्षा और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया है।

 

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खनन विभाग की इस छापेमारी में अवैध खनन में लगी मशीनों और वाहनों को जब्त किया गया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/ZD3K8qabyH

— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 14, 2026

Voice Of News 24