ठूठीबारी
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खनन विभाग की इस छापेमारी में अवैध खनन में लगी मशीनों और वाहनों को जब्त किया गया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
शिकायत पर पहुंची खनन टीम
जानकारी के अनुसार, करदह सिवान क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए खनन अधिकारी अजीत कुमार अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मौके पर जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा था।
जांच और जब्ती की कार्रवाई
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खनन विभाग की इस छापेमारी में अवैध खनन में लगी मशीनों और वाहनों को जब्त किया गया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/ZD3K8qabyH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 14, 2026
टीम ने मौके पर मौजूद मशीनों और वाहनों के कागजातों की बारीकी से जांच की।कार्रवाई के दौरान एक पक्ष ने ईंट-भट्ठे से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत किए, जिसके सत्यापन के बाद उस जेसीबी को छोड़ दिया गया।बिना अनुमति और अवैध रूप से खनन कर रही दो अन्य जेसीबी मशीनों और मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने तत्काल कब्जे में ले लिया। इन सभी वाहनों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए कोतवाली ठूठीबारी के सुपुर्द कर दिया गया है।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
खनन अधिकारी अजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के मिट्टी का खनन करना पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अवैध खनन में शामिल भू-माफियाओं और वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद से ही क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी और बालू का धंधा करने वालों में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने भी अवैध खनन रोकने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
महराजगंज: फरेन्दा के करहिया में बोलेरो और मारुति की जोरदार भिड़ंत; बाल-बाल बचे वाहन सवारhttps://t.co/8OjrFVqTHe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 13, 2026






















