लखनऊ: अपर्णा यादव के घर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

लखनऊ

बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उनके आवास पहुंचे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

इसी बीच, प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सार्वजनिक हो गई है, जिसमें उनकी मृत्यु के सटीक कारणों का पता चला है। रिपोर्ट के अनुसार शरीर के भीतर खून का थक्का जमा हुआ पाया गया था। इस क्लॉटिंग की वजह से धमनियों और फेफड़ों में गंभीर इन्फेक्शन फैल गया था। इन्फेक्शन और ब्लॉकेज के कारण अंततः ‘कार्डिएक अरेस्ट’ हुआ, जो मृत्यु का मुख्य कारण बना।

गमगीन है राजनीतिक गलियारा

प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद से ही समाजवादी कुनबे और बीजेपी खेमे के तमाम बड़े नेताओं का अपर्णा यादव के आवास पर तांता लगा हुआ है। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे और राजनीति से दूर अपने व्यवसाय में सक्रिय थे। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य संबंधी उन अटकलों पर विराम लग गया है जो चर्चा का विषय बनी हुई थीं।

 

Voice Of News 24