महराजगंज : क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कराने को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, 76 हजार रूपये के गबन का मामला, पढ़ें पूरी खबर

महराजगंज

जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड का बिल जमा करने के नाम पर 76 हजार रूपये हड़पने का बड़ा मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बागापार में क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कराने के नाम पर 76 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बागापार चौकी में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, बागापार टोला बरईठवा निवासी राममिलन शर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड का बकाया बिल जमा कराने के लिए बैंक से संबंधित क्रेडिट कार्ड का कार्य देखने वाले एक व्यक्ति को 76 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आरोपित ने पैसा क्रेडिट कार्ड खाते में जमा नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि जब भी वह पैसा जमा करने अथवा वापस करने की बात कहते हैं, तब आरोपित अलग-अलग तारीख देकर टालमटोल करता रहता है। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो बिल जमा किया गया और न ही धनराशि वापस की गई। इससे पीड़ित ने अपने साथ धोखाधड़ी होने की आशंका जताई है। मामले में पीड़ित ने बागापार चौकी पर तहरीर देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24