बलिया: जिलाधिकारी ने किया सागरपाली आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, बच्चों का अन्नप्राशन कराकर महिलाओं को वितरित किया पुष्टाहार

हनुमानगंज

बलिया जनपद के विकासखंड हनुमानगंज के अंतर्गत सागरपाली आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विकासखंड हनुमानगंज के अंतर्गत सागरपाली आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एचडीएफसी बैंक के सहयोग से कराए गए केंद्र के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर दिया।

अन्नप्राशन और पोषण आहार का वितरण

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने वात्सल्य भाव दिखाते हुए दो बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया। साथ ही, दो गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार किट प्रदान की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों से कहा कि वे गरीब परिवारों के बच्चों और महिलाओं को सुपोषण उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाएं।

90% केंद्र अब विद्यालय परिसरों में संचालित

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में लगभग 4000 आंगनबाड़ी केंद्र सफलतापूर्वक चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के करीब 90 प्रतिशत केंद्र अब विद्यालय परिसरों में शिफ्ट कर दिए गए हैं।

जर्जर हो चुके पुराने भवनों की जगह नए और आधुनिक भवनों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।

सागरपाली केंद्र पर पंजीकृत 40 बच्चों की कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यकर्त्रियों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शौचालय, सीसीटीवी और दिव्यांग सुविधाओं के निर्देश

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर शौचालय न होने की समस्या सामने आने पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी (BDO) को तत्काल शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की:

परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

उच्च प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग शौचालय का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा।

SDM सदर को निर्देशित किया गया कि केंद्र परिसर में किसी भी स्थिति में बारातें न ठहरने दी जाएं।

HDFC बैंक की सराहनीय पहल

एचडीएफसी बैंक ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत जिले के 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। बैंक द्वारा इन केंद्रों में पेंटिंग, मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे विकास कार्य कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने बैंक के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.