बड़ौत
बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के कोताना-जागौश मार्ग पर रेत खनन के भारी वाहनों ने सड़क का वजूद ही खत्म कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के कोताना-जागौश मार्ग पर रेत खनन के भारी वाहनों ने सड़क का वजूद ही खत्म कर दिया है। यमुना खादर क्षेत्र में चल रहे खनन के कारण सड़क पूरी तरह टूटकर धंस गई है, जिससे आधे दर्जन गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कटना शुरू हो गया है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी बागपत से इस मामले की लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया है।
स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए बना सफर-ए-मुसीबत
कोताना-जागौश मार्ग से रोजाना शबगा, जागौश, कोताना सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के वाहन बच्चों को लेकर गुजरते हैं। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद खनन ठेकेदार रास्ते का समाधान नहीं कर रहे हैं, जिससे बच्चों का स्कूल जाना भी दूभर हो गया है।
यमुना नदी पर हो रहे रेत खनन के कारण भारी ट्रक और डंपर दिन-रात गुजर रहे हैं, जिससे सड़क पूरी तरह धंस चुकी है। ग्रामवासियों ने इस बदहाली का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई और अवैध रूप से सड़कों को नुकसान पहुँचाना बंद नहीं हुआ, तो वे बड़ौत तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन के दौरान नीरज कुमार जाटव, मोहम्मद असलम, कोकम चौधरी, अली हसन, जान मोहम्मद, इकराम चौधरी, सलीम चौधरी, अमित कुमार, डॉ. इंद्रपाल, मोहित कुमार, संजीव कुमार, पूर्व प्रधान बालेश्वर प्रजापत, विकास कुमार, नरेश कुमार, सुरेश चौधरी, अनुज कुमार शर्मा, प्रताप शर्मा, विनोद शर्मा, रामकुमार, राहुल त्यागी, विनोद त्यागी, विक्रम त्यागी, जितेंद्र कुमार और हरपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
#Baghpat: खनन माफियाओं ने बर्बाद की कोताना-जागौश सड़क! 🚜 कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण स्कूली बच्चे और ग्रामीण परेशान। डीएम से शिकायत की तैयारी, जल्द बड़ौत तहसील पर होगा धरना। @dm_baghpat pic.twitter.com/LtHOs5z0WO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 7, 2026






















