गुलावठी: नए कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा का ‘सक्षम’ एक्शन; पैदल गश्त कर अपराधियों को दी चेतावनी, 27 वाहनों के काटे चालान

गुलावठी

बुलंदशहर जनपद के नगर गुलावठी थाने की कमान संभालते ही नए प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर गुलावठी थाने की कमान संभालते ही नए प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने नगर की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान और पैदल गश्त की।

सड़कों पर उतरा पुलिस बल, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

मंगलवार को कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने पुलिस टीम के साथ नगर के मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त की। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस दौरान 07 वाहनों को सीज किया जिनके कागजात अपूर्ण थे या संदिग्ध पाए गए। 27 वाहनों के चालान हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की गई।

अपराधी सुधर जाएं या जेल जाने को तैयार रहें

अपनी सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि नगर में किसी भी तरह की लापरवाही या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे अपराध का रास्ता छोड़ दें, वरना उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल ने आम नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहाअगर किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी है या कोई सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है, तो वह सीधे मुझसे संपर्क कर सकता है। पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध है।पुलिस की इस त्वरित सक्रियता से जहां अपराधियों में हड़कंप है, वहीं नगर वासियों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है।

 

Voice Of News  24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.