बुलंदशहर: पेट्रोल डालकर जलाई गई कशिश ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, अब हत्या की धाराओं में चलेगा मुकदमा

बुलंदशहर

बुलंदशहर/शिकारपुर जनपद के शिकारपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर/शिकारपुर जनपद के शिकारपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्रेमी के भाई द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई कशिश मीणा की शनिवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

क्या है पूरी घटना?

शिकारपुर के मोहल्ला मूर्ति विहार निवासी कशिश मीणा का पिछले चार वर्षों से अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सालवनपुर निवासी आशीष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को कशिश अपने प्रेमी से मिलने उसके गांव सालवनपुर गई थी। वहां किसी बात को लेकर आशीष और उसके भाई विवेक के साथ कशिश की तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक ने कशिश पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

अस्पताल में संघर्ष और बयान

घटना के बाद पुलिस ने कशिश को गंभीर हालत में शिकारपुर CHC में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी CO शशांक श्रीवास्तव स्वयं दिल्ली पहुंचे थे और पीड़िता के मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किए थे। लगभग एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद, 2 मई की सुबह करीब 5:30 बजे कशिश ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की मौत के बाद अब इस मामले में दर्ज मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम (बदला) किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कशिश की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.