निघासन: बुद्ध पूर्णिमा पर कोनहापुरवा में भंडारे का आयोजन, भगवान बुद्ध और बाबा साहब के विचारों पर हुई चर्चा

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर शुक्रवार 1 मई  को तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगलहा कुटी अंतर्गत कोनहापुरवा में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर शुक्रवार 1 मई  को तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगलहा कुटी अंतर्गत कोनहापुरवा में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। यहाँ स्थित अंबेडकर पार्क में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

 सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक अनवरत चलता रहा। इसमें कोनहापुरवा के साथ-साथ बगलहा, खैरहनी और आसपास के दर्जनों गांवों से आए सैकड़ों महिला-पुरुषों और बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और शांति के संदेशों की गूंज रही।

बसपा पदाधिकारियों की रही मौजूदगी: कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी (निघासन) रमेश कुमार गौतम, सेक्टर अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम, BVF संयोजक लालता प्रसाद गौतम, विधानसभा महासचिव पतिराम मौर्या, विधानसभा संयोजक रमाशंकर भारती और सेक्टर सचिव माता प्रसाद गौतम उपस्थित रहे।

महापुरुषों के संदेशों पर बल

 इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के शांति, अहिंसा और करुणा के सिद्धांतों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। रमेश कुमार गौतम ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा हमें सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। साथ ही, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उत्तम कुमार गौतम, सुरेश कुमार गौतम, सुनील कुमार गौतम, अखिलेश अंबेडकर, महेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार गौतम, राम अवतार, केशव राम और बैजनाथ सहित तमाम कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

 

Voice Of News 24