महराजगंज: कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव,पिता का आरोप दहेज के लिए पति ने विदेश से फोन पर दी प्रताड़ना, ससुरालियों ने की हत्या

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे मटरा धमउर गांव में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे मटरा धमउर गांव में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक विवाहिता के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। इस दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश और मृतका के पिता द्वारा लगाए गए दहेज हत्या के आरोपों के बाद की गई है।

कुशीनगर जिले के जटहा बाजार निवासी अलीहसन ने अपनी बेटी हसीरुन निशा की शादी 25 फरवरी 2021 को मटरा धमउर निवासी फैयाज अंसारी के साथ की थी। अलीहसन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। मृतका के दो छोटे बच्चे भी हैं।

आधी रात को हत्या और चुपचाप दफनाने का आरोप

पीड़ित पिता के अनुसार, हसीरुन निशा का पति फैयाज विदेश में रहकर फोन पर उसे गालियां और प्रताड़ना देता था। आरोप है कि 22 अप्रैल 2026 की आधी रात को ससुराल वालों ने हसीरुन की गला दबाकर हत्या कर दी और मायके वालों को बिना सूचना दिए ही आनन-फानन में शव को दफन कर दिया। अलीहसन ने दावा किया कि उनके पास वीडियो साक्ष्य हैं जो हत्या की ओर इशारा करते हैं।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई और पुलिसिया कार्रवाई

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि अलीहसन की तहरीर पर 26 अप्रैल को निचलौल थाने में आरोपी गुलशन, फिरोज, ईशा, अफरोज और फैयाज अंसारी के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव को कब्र से बाहर निकाला।

थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.