मऊ: माटी कला कारीगरों को सरकार का तोहफा, मुफ्त मिलेंगे टूल किट; 15 मई तक करें आवेदन

मऊ

मऊ जनपद के के माटी कला कारीगरों को सशक्त बनाने और पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क टूल किट वितरण योजना शुरू की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के के माटी कला कारीगरों को सशक्त बनाने और पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क टूल किट वितरण योजना शुरू की है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इच्छुक कारीगर इस योजना के लिए 15 मई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण और रोजगार पर जोर

प्रदेश में प्लास्टिक के कप-प्लेट पर प्रतिबंध के बाद मिट्टी के उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसी विकल्प को औद्योगिक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए यह पहल की जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य कुम्हारों को वर्तमान बाजार की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित करना और उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

आवेदन की पात्रता और प्रक्रिया

पात्रता: आवेदक का माटी कला का पारंपरिक कारीगर होना और वर्तमान में इस कार्य से जुड़ा होना अनिवार्य है।

पंजीकरण: इच्छुक कारीगर विभागीय वेबसाइट upmatikalaboard.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संपर्क: अधिक जानकारी के लिए कारीगर किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, निजामुद्दीन पुरा (संगीत पैलेस) में संपर्क कर सकते हैं। सहायता के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 7408410764 और 7905331603 भी जारी किए हैं।

सरकार की इस पहल से जहां एक ओर पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कारीगरों की आय में वृद्धि और उनके कौशल का विकास होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.