महराजगंज
महराजगंज जनपद के क्षेत्र के करमहिया-धनखरी मार्ग पर गेहुअना चौराहे के पास गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के करमहिया-धनखरी मार्ग पर गेहुअना चौराहे के पास गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय सुदर्शन यादव की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुदर्शन पेशे से हलवाई थे और कमासिन खुर्द के निवासी थे।
हादसे का विवरण
जानकारी के मुताबिक, सुदर्शन यादव गुरुवार को गेहुअना गांव में एक शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। रात करीब 11 बजे अपना काम निपटाकर जब वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुदर्शन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, जबकि आरोपी बोलेरो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
अनाथ हुए मासूम
परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुदर्शन की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी मौत के बाद अब 16 वर्षीय विशाल और 13 वर्षीय विक्रम पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य के जाने से दोनों बेटों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई
पनियरा थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम फरार बोलेरो की तलाश में जुटी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
वॉइस ऑफ न्यूज 24 के इस विशेष अंक में आज हम बात करेंगे आपके जीवन, कार्यक्षेत्र और भविष्य की संभावनाओं के बारे में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन ? pic.twitter.com/vWUApQT16b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 1, 2026























