बुलंदशहर
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए नियमों में बड़े और सुविधाजनक बदलाव किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए नियमों में बड़े और सुविधाजनक बदलाव किए हैं। इन सुधारों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बैलेंस खत्म होने की स्थिति में अचानक होने वाली बिजली कटौती से बचाना है।
इमरजेंसी क्रेडिट और राहत की अवधि
चीफ इंजीनियर संजीव कुमार के अनुसार, अब 1 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं का बैलेंस शून्य होने पर भी 30 दिनों तक बिजली नहीं काटी जाएगी। वहीं, 1 से 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को 3 दिन या 200 रुपये (जो भी बाद में हो) तक का इमरजेंसी क्रेडिट दिया जाएगा। अन्य सभी श्रेणियों के प्रीपेड उपभोक्ताओं को भी बैलेंस खत्म होने पर 3 दिनों की मोहलत मिलेगी।
‘नो-कट विंडो’ और मेगा कैंप
उपभोक्ताओं के लिए “नो-कट विंडो” की विशेष व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत शाम 6:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक, सार्वजनिक अवकाश और रविवार के दिन तकनीकी कारणों या बैलेंस की कमी से बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
हाल ही में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा आयोजित मेगा कैंपों में रिकॉर्ड 6413 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। विभाग ने अपील की है कि उपभोक्ता ‘UPPCL स्मार्ट ऐप’ या आधिकारिक वेबसाइट से ही रिचार्ज करें और किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क करें।
वॉइस ऑफ न्यूज 24 के इस विशेष अंक में आज हम बात करेंगे आपके जीवन, कार्यक्षेत्र और भविष्य की संभावनाओं के बारे में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन ? pic.twitter.com/vWUApQT16b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 1, 2026























