बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के रामघाट स्थित महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुरेंद्रानंद गिरी ने एक बार फिर अपनी परोपकारी छवि का परिचय देते हुए वाल्मीकि समाज की बेटियों के विवाह समारोह में शिरकत की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहरजनपद के रामघाट स्थित महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुरेंद्रानंद गिरी ने एक बार फिर अपनी परोपकारी छवि का परिचय देते हुए वाल्मीकि समाज की बेटियों के विवाह समारोह में शिरकत की। गौतम वाल्मीकि की बेटियों के निकाह/विवाह के अवसर पर उन्होंने न केवल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, बल्कि उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार भी भेंट किए।
उपहार और सहयोग
महामंडलेश्वर जी की ओर से बेटियों को गृहस्थी बसाने के लिए दो बेड, दो गद्दे, आठ कुर्सियां, टेबल, पंखे, प्रेस, कुकर और साड़ियों सहित एक क्विंटल गेहूं प्रदान किया गया। इस मानवीय पहल से वाल्मीकि समाज में हर्ष व्याप्त है।
संबोधन और स्वागत
समारोह में समाज के लोगों ने स्वामी जी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्रानंद गिरी ने भावुक संबोधन में कहा, “वाल्मीकि समाज स्वयं को अभागा न समझे, पूरा रामघाट और सभी समाज उनके साथ हैं।” उन्होंने भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पंडित श्याम शर्मा, वरुण शर्मा, दीपक गोस्वामी और कन्हैया वाल्मीकि सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वामी जी द्वारा क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे ऐसे सेवा कार्यों की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
वॉइस ऑफ न्यूज 24 के इस विशेष अंक में आज हम बात करेंगे आपके जीवन, कार्यक्षेत्र और भविष्य की संभावनाओं के बारे में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन ? pic.twitter.com/vWUApQT16b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 1, 2026























