पला कसेर : जिज्ञासा ही भविष्य की तकनीक की नींव, ‘अटल कम्यूनिटी डे’ पर कार्यशाला आयोजित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर में ‘अटल कम्यूनिटी डे’ के अंतर्गत एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पहासू कसेर में ‘अटल कम्यूनिटी डे’ के अंतर्गत एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्र-छात्राओं में नवाचार और उद्यमिता के प्रति रुचि जगाना था।

जिज्ञासा और सपनों से आएगा बदलाव

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएपीएस के सेवानिवृत्त इंजीनियर डी.आर. यादव ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिज्ञासा ही भविष्य की तकनीक की नींव है। वहीं, नोडल माध्यमिक (तहसील डिबाई) रविन्द्र राही ने जोर दिया कि बड़े सपने देखने वाले ही समाज में बड़े बदलाव लाते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में उन विद्यालयों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया था जहाँ अटल लैब उपलब्ध नहीं है।

मॉडल के जरिए समझा नवाचार

प्रभारी प्रधानाचार्य अखलेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के दौरान लक्ष्मीकांत और दिनेश चंद ने थ्री-डी प्रिंटर की कार्यप्रणाली समझाई, जबकि हरेंद्र सिंह ने नवाचार के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। अटल लैब में छात्रों ने विज्ञान के मॉडलों का अवलोकन कर तकनीक की बारीकियों को सीखा।

इन विद्यालयों की रही सहभागिता

समारोह में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिलोनारूप, जयरामपुर, राजकीय हाईस्कूल सतोहा, घोसीपुरा, इरिगेशन इंटर कॉलेज नरौरा और चेतराम हरियाणा इंटर कॉलेज डिबाई के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पवन यादव, जमील अख्तर, शिक्षिका पारुल, पूजा, मनीषा प्रभाकर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.